राजेंद्र शर्मा लेखापाल का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

Sep 09 2024

ग्वालियर। मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में जिला मलेरिया कार्यालय में कार्यरत लेखापाल राजेंद्र शर्मा की सेवानिवृत्ति पर तिघरा डेम में विदाई एवं समान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा राजेंद्र शर्मा को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया। 
इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनोद दौनेरिया, सहायक प्रबंधक जिला अस्पताल डॉ. राजेश बिरथरिया, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह सिकरवार, संभागीय अध्यक्ष महादेव सिंह, जिला सचिव कर्मचारी कांग्रेस सुनील पटेरिया, कोमल सिंह प्रदेश अध्यक्ष संविदा सपोर्ट स्टाफ, हरिमोहन शर्मा, ऋषि बोहरे, शिवशंकर भदौरिया, अटल दुबे, कालीचरण पटेल, विवेक शर्मा, पान सिंह, ध्रुव चन्द मांझी, लाखन सिंह सिसोदिया, संजय रावत, राजेंद्र पाल, रविन्द्र यादव, बलराम त्यागी, अनेक सिंह, रणवीर सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।