रागायन की सभा में खिले श्रद्धा भक्ति के सुर
Sep 09 2024
ग्वालियर। सांगीतिक संस्था रागायन की लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला में हुई विशिष्ट संगीत सभा में श्रद्धा और भक्ति के सुरों की खूब बरसात हुई। प्रथम पूज्य भगवान गणेश के जन्मोत्सव की पावन बेला में आयोजित इस सभा में सुरों से मंगलमूर्ति गणेश का अभिषेक किया गया।
शुरू में रागायन के अध्यक्ष एवं सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला के महंत स्वामी रामसेवक दास महाराज ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं गुरु पूजन कर सभा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंडित श्रीराम उमडेकर, डॉ. मुकेश सक्सेना, डॉ. वीणा जोशी, भरत नायक, ब्रह्मदत्त दुबे आदि उपस्थित थे।
सभा की शुरुआत बाल कलाकार रुद्राक्ष त्रिवेदी के गायन से हुई। रुद्राक्ष ने राग यमन में अपना गायन प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में तबले पर आशीष लव्हाते और हारमोनियम पर अनिकेत तारलेकर ने साथ दिया।
दूसरी प्रस्तुति में प्राध्यापक डॉ श्याम रस्तोगी का सुमधुर सितार वादन हुआ और आपके साथ तबले पर संजय राठौर ने मिठास भरी संगत का प्रदर्शन किया।
सभा का समापन निनाद शुक्ला के खयाल गायन से हुआ। आपके साथ तबले पर डॉ विनय विन्दे और हारमोनियम पर नवनीत कौशल ने मणिकांचन संगत का प्रदर्शन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









