मध्यप्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन,पांच दिवसीय शिविर 19 से

Sep 09 2024

ग्वालियर। निशक्तजन खेल एवं कल्याण समिति मध्यप्रदेश के सचिव संजय सिंह तोमर ने बताया कि विभिन्न जिलों से आए लगभग 45 दिव्यांग खिलाड़ी का अंकुर खेल परिसर भोपाल में पूर्व रणजी खिलाड़ी बृजेश तोमर, अजय उपाध्याय खेल अधिकारी टीआईटी कॉलेज भोपाल, डिंपल लोधी सेम ग्रुप ऑफ कॉलेज भोपाल, बृजेंद्र सिंह क्रिकेट प्रशिक्षक भोपाल, संजय पाल पूर्व भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी द्वारा चयन किया गया।
कार्यक्रम में सचिन सिसोदिया राजगढ़, योगेन्द्र भदौरिया ग्वालियर, आकाश यादव छिंदवाड़ा, शिवप्रताप तोमर मुरैना, सुनील गुर्जर राजगढ़, नितिन चतुर्वेदी शिवानी, विजय यादव बैतूल, ईश्वर चंद शाजापुर, गोपाल सिंह रीवा, नितिन बाथम इंदौर, आशीष नामदेव शिवानी, मोहित मेहरा हरदा, शिवम राठौर अनूपपुर, जितेन पाराशर हरदा, राहुल यादव भिंड, आशीष उपाध्याय रायसेन, यश रजत जबलपुर, अरविंद लोधी भोपाल आदि को चयनित किया गया।
उन्होंने बताया कि 19 सितंबर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भोपाल में आयोजित किया जाएगा। मध्यप्रदेश के 14 खिलाडिय़ों की टीम 23 सितंबर को भोपाल से भिलाई, छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होगी। 25 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित सेंट्रल जॉन प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उक्त प्रतियोगिता में छह राज्यों की टीम भाग लेंगी। उनमें राजस्थान, उारप्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड एवं मेजबान छाीसगढ शामिल है। मध्यप्रदेश टीम अपना पहला मैच विदर्भ के साथ 25 सितंबर को खेलेगी।