आशाराम बापू आश्रम द्वारा आधा दर्जन स्कूलों में कराए योग व उच्च संस्कार शिविर
Sep 08 2024
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम उरई के तत्वाधान में पखवाड़े भर से निरंतर विद्यालयों में सनातन संस्कृति के प्रणेता योग एवम उच्च संस्कार शिविर आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में विनायक एकादमी, शीला पब्लिक स्कूल, वात्सलय पब्लिक स्कूल, राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इत्यादि में भोपाल से पधारे गोविंद भाई ने छात्रों को बुद्धि ज्ञान वर्धक प्रयोग ध्यान प्राणायाम और जीवन में एकाग्रता संयम की महिमा समझाते हुए अनुभव बताए व सिखाए।
भारत देश की नीव नौनिहाल स्कूली छात्र छात्राओं को गुरुकुल शिक्षा से प्रशिक्षित किया जा रहा है। देशभर में आश्रम योग वेदांत सेवा समिति महिला बाल संस्कार मंडल के साधक भक्तों द्वारा वर्षों से योग एवम उच्च संस्कार शिविर आयोजित किए जा रहे है ताकि अति शीघ्र भारत विश्व गुरु के पद पर आसीन हो सके। इस अवसर पर अमित भाई, मोहन भाई, अयोध्या प्रसाद, रामकरण, श्रीमती वंदना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









