बजरंग भक्त मंडल द्वारा निरंतर 5 वर्षो से जारी है गौभोग सेवा
Sep 08 2024
ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा साल 2019 से प्रति सप्ताह निरंतर की जा रही सेवा के क्रम में रविवार 8 अगस्त को मंडल द्वारा सदस्यों एवं दान दाताओं के सहयोग से जनकताल स्थित गौशाला में 500 किलो हरे चारे की सेवा की गई। जिसमे 200 किलो शालिनी त्रिपाठी द्वारा, 117 किलो गुप्त रूप से डीडवाना ओली वालो द्वारा, 100 किलो अनिल गुप्ता द्वारा, 80 किलो गुप्त रूप से कुल लगभग 500 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
वहीं 10 अगस्त को मंडल के सदस्य हिमांशु बघेल के जन्मदिन पर भी 500 किलो हरे चारे की एवं वृद्ध आश्रम में पोहा जलेबी के नाश्ते की सेवा की जाएगी।
रविवार की गौसेवा में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, सचिव राकेश मंगल, कोषाध्यक्ष राम किशोर मंगल, कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, हरीश राठौर, पुनेश पाल, दीपक बघेल, विजय बंसल, अनुज गोयल आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









