ई-रिक्शा कलर कोडिंग का कलेक्टर ने निरीक्षण कर तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए
Sep 07 2024
ग्वालियर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शहर में जल्द ही दो शिफ्ट में ई-रिक्शा का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस उद्देश्य से अभियान चला कर ई- रिक्शा की शिफ्ट के लिहाज से कलर कोडिंग की जा रही है। कलेक्टर रूचिका चौहान ने फूलबाग पर चल रहे ई-रिक्शा कलर कोडिंग कार्य का जायजा लिया, साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं ई-रिक्शा पर कलर कोडिंग कर रहे पेंटर्स को तेजी से यह कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में चल रहे सभी ई-रिक्शा का पंजीयन कराया गया है। साथ ही सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक के अनुसार शहर में दो शिफ्टों में ई-रिक्शा चलाने का निर्णय लिया गया है। ई रिक्शा के संचालन के पीले और नीले रंग की पट्टिका ई रिक्शा पर बनाई जा रही है। शहर में तीन स्थानों गोला का मंदिर, फूलबाग एवं आमखो पर यह काम किया जा रहा है। अभी तक लगभग 3150 ई-रिक्शा की कलर कोडिंग की जा चुकी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









