घर-घर विराजे श्रीजी, परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर मांगी खुशहाली
Sep 07 2024
ग्वालियर। 11 दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ शनिवार से हो गया। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। शनिवार को शहर के बाजारों में उत्सव का माहौल था। सडक़ों पर ढोल-ताशों की थाप पर नाचते गाते हुए लोग विघ्नहर्ता को घर लेकर जा रहे थे।
शनिवार सुबह से ही बाजार में श्रीजी की प्रतिमाओं के लिए मूर्तिकारों पर भीड़ लगी है। इस बार लोग मिट्टी के गणेश मांग रहे हैं। लोग ढोल तासों और बैंड बाजों के साथ विघ्नहर्ता को अपने घर ले गए। घरों में भी गणपति बप्पा मौरया की गूंज के साथ विधि विधान से प्रतिमाएं स्थापित की गई। बच्चों में ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है।
शहर में स्थित गणेश मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है। इसके साथ ही घर-घर में भगवान गणेश की आराधना करते हुए शहरवासियों ने परिवार की खुशहाली की कामना कर की हैं। खासगी बाजार स्थित मोटे गणेश मंदिर, शिन्दे की छावनी स्थित अर्जी वाले गणेश मंदिर में भक्त सुबह से दर्शनों लिए कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इन मंदिरों के अलावा शहर में स्थित भगवान गणेश के मंदिरों पर भी उत्सवी माहौल देखने को मिल रहा है।
ग्वालियर शहर में गणेश उत्सव के दौरान छोटे-बड़े करीब 1500 से ज्यादा स्थान पर गणेश पंडाल लग रहे हैं। जिसमें सबसे ऊंचे और बड़े गणेश प्रतिमा दौलतगंज में 23 फीट की लग रही है। इसके अलावा खल्लासीपुरा में 22 फीट और अचलेश्वर मंदिर की 20 फीट की प्रतिमा और यहां लगने वाली झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









