कलेक्टर ने भी बनाए मिट्टी के गणेश

Sep 07 2024

ग्वालियर। पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पंहुचाने एवं नागरिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से समाजिक संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे अभियान में कलेटर रुचिका चौहान ने शिरकत कर मिट्टी से गणेशजी की मूर्ति बनाई।
ईको फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा बनाने के लिए विजयनगर एक्सटेंशन पार्क चेतकपुरी में आयोजित वर्कशॉप में कलेक्टर ने महिलाओं के साथ बैठकर चिकनी मिट्टी से गणेशजी की मूर्तियां बनाईं।