पत्रकार बीमा की राशि शून्य करो, नहीं तो होगा बहिष्कार

Sep 07 2024

ग्वालियर। प्रेस क्लब और मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के सयुंक्त तत्वावधान में फूलबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में एक बैठक हुई, जिसमें पत्रकार स्वास्थ्य बीमा राशि शून्य किए जाने की मांग की गई और मांग स्वीकार न होने पर बहिष्कार का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया कि मध्यप्रदेश सरकार पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा योजना वर्ष 2024-25 के लिए बढ़ाई गई प्रीमियम को सहानभूतिपूर्वक शून्य करे। मध्यप्रदेश में भी पांच लाख तक की पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना नि:शुल्क लागू करे। मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा, साथ ही पत्रकार स्वास्थ्य बीमा राशि शून्य करने की मांग तीन दिवस में निराकरण किया जाए, अन्यथा ग्वालियर प्रेस लब और मध्यप्रदेश पत्रकार संघ बीमा योजना को अस्वीकार करने के लिए बाध्य होगा। 
बैठक में प्रेस क्लब के राजेश शर्मा, सुरेंद्र माथुर, ब्रजमोहन शर्मा, दीपक तोमर, प्रवीण दुबे, राजेश जायसवाल, डॉ. सुरेश सम्राट, बच्चन बिहारी, सुरेश डंडोतिया, रविन्द्र झारखरिया, जोगेंद्र सेन, ब्रजराज तोमर, आनंद त्रिवेदी, रवि उपाध्याय, रवि यादव, प्रमोद शिंदे आदि पत्रकार मौजूद थे।