अबेकस प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया

Sep 07 2024

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा डीडी मॉल स्थिति सिटी फ़ूड कोर्ट पर अबेकस प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि सेन्टर लेवल कांपटीशन 30 जुलाई को 12वीं सेन्टर लेवल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन सिटी सेंटर स्थित भारद्वाज हाउस पर किया गया था। पुरस्कार वितरण समारोह के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर सीमा संजीव जैन थे। साथ ही सोसायटी के अध्यक्ष संजय क_ल, पंकज सोनकिया विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। 
कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. शिखा क_ल ने कहा कि समारोह में 3 बच्चों  को चैंपियन के चैंपियन, 6 बच्चों को ओवरऑल चैंपियन, 16 बच्चों को ग्रुप चैंपियन, 24 बच्चों को बनारस, 13 बच्चों को बैनर द्वितीया एवीएन 7 बच्चों को विजेता से सर्टिफिकेट एवीएन ट्रॉफी से सम्मान किया गया।
इस मौके पर डॉ. मनीष रस्तोगी, सुभाष गुप्ता, धीरज गोयल, मुकेश गुप्ता  विशेष रूप से उपस्थित रहे।