मानव अधिकार आयोग की टीम ने जेल में किया वृक्षारोपण

Sep 07 2024

शिवपुरी। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग संगठन के द्वारा शिवपुरी स्थित सर्किल कारागार में जेल पदाधिकारी के साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण किया गया मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर रविंद्र सिंह तोमर के निर्देशन पर सामाजिक कार्यों में वृक्षारोपण को बढ़ावा देते हुए संगठन के द्वारा विलुप्त होते वृक्ष अचार( चिरौंजी) का पेड़ लगाकर शिवपुरी जेल में पौधारोपण किया। इस अवसर पर जेल परिसर में मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश प्रभारी रामकिशन कटारे एवं जेल अधीक्षक रमेश चंद्र आर्य, उप अधीक्षक दिलीप सिंह, मानव अधिकार आयोग के शिवपुरी जिला अध्यक्षराशिद, कार्यकारी अध्यक्ष राजू यादव के साथ वेद प्रकाश शर्मा एवं जेल के कर्मचारी उपस्थित थे।