11 सितंबर से प्रारंभ होगी श्रीमद् भागवत कथा, हुआ भूमि पूजन
Sep 07 2024
ग्वालियर। गौरवशाली सामाजिक संस्था एवम गौरवशाली श्रीमद भागवत सेवा समिति के द्वारा श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 11 से 18 सितम्बर 2024 तक नेताजी गार्डन सिकन्दर कम्मू मिसहिल स्कूल के पास ग्वालियर के भगवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री महाराज की अमृत वाणी द्वारा किया जा रहा है। भागवताचार्य ने बताया कि इस भागवत कथा का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण एवं धमार्थ प्रचार के द्वारा युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं संस्कार पूजा पाठ के प्रति आकर्षित करना। समाज में फैली दहेज प्रथा, मृत्युभोज, कन्या हत्या, जैसे-कुरीतियों को दूर करते हुये एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा जैसे विषयों को प्रोत्साहित करना। कथा में मानव कल्याण एवं स्वास्थ्य हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य शिवरों का आयोजन किया जावेगा। वहीं गौरवशाली संस्था-2019 से संस्थाध्यक्ष एड. शिल्पा डोंगरा के नेतृत्व में निरन्तर कोई भूखा न सोये संकल्प पर निरन्तर कार्य करती आ रही है और आगे भी कार्य करती रहेगी।
मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व सांसद विवेक सेजवलकर, सभापति मनोज तोमर, पार्षद धर्मेंद्र जैन, गिरजा गर्ग के द्वारा भूमि पूजन किया गया। समिति के सदस्यों के द्वारा आभार किया।
डॉ. जितेन्द्र सिंह राजावत, श्रीमती तृप्ती भटनागर, श्याम श्रीवास्तव, इंजी. विजय शर्मा, दिनेश शर्मा, श्रीमती रीता डोंगरा, एड. शिल्पा डोंगरा, नरेन्द्र चौहान, यशपाल कपूर, श्रीमती सीमा समाधिया, विनोद सप्रा, वासुदेव मिश्रा, प्रमोद नरवरिया, सुनील करन, कार्तिक रोहिरा, हरीओम शर्मा, आदिल्य भार्गव, लोकेन्द्र भार्गव, निमिष, भावेश डोगरा, गौरव वंसल, ऋषट तरसोलिया, पंकज जुनेजा, साकेत कुशवाह, रानी गौर, लक्ष्मी करन, अंजली नरवरिया, रेखा गम्भीर, पुष्पा कुशवाह, ऊषा बाथम, नीलम कुशवाह, अमृत डोंगरा, कृष्णा करन, पिंकी कुशवाह, नंदनी करण, हिमांशु करण एवं कथा के पारिक्षित नितिन डोंगरा, श्रीमती रूचि डोंगरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









