सम्राट मिहिर भोज जयंती पर 300 से ज्यादा जवान हैं तैनात, शहर से लेकर हाइवे तक पेट्रोलिंग
Sep 06 2024
ग्वालियर। सम्राट मिहिर भोज की शुक्रवार 6 सितंबर को जयंती के मौके पर पुलिस अलर्ट मोड़ पर रही। पुलिस ने चिरवाई नाका पर सम्राट की विवादित प्रतिमा स्थल से लेकर हाइवे तक सर्चिंग की है। करीब 300 जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। ड्रोन से लेकर डिजिटल कैमरों से लैस पुलिस जवान पल-पल की हरकत पर निगरानी रखे हुए हैं।
ग्वालियर की भिंड, मुरैना, दतिया और शिवपुरी की सीमाओं पर पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि माहौल खराब न हो। शुक्रवार सुबह से पुलिस की उपस्थिति देखते हुए प्रतिमा स्थल तक किसी ने भी जाने की हिमाकत नहीं की। पिछले कुछ सालों में सम्राट मिहिर भोज को लेकर गुर्जर और क्षत्रीय समुदायों में विवाद चल रहा है।
गुर्जर व राजपूतों में तनाव के चलते अलर्ट पुलिस
गुर्जर-प्रतिहार वंश के प्रतापी शासक सम्राट मिहिर भोज को लेकर गुर्जर और राजपूत समाजों का अपना अपना दावा है। यही कारण है कि यह दोनों दल कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। जिससे ग्वालियर का माहौल बिगड़ा है। इसी को देखते हुए शुक्रवार सुबह से ही पुलिस के आधा सैकड़ा जवानों के साथ ही अफसर भी चिरवाई नाका पर तैनात रह कर हर स्थिति पर नजर रखे हुए थे। किसी को भी पुलिस ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के पास तक नहीं जाने दिया।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर में शहर से लेकर देहात तक सुबह-सुबह थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग की है। साथ ही हर हरकत पर नजर रखे के लिए ड्रोन व डिजिटल कैमरों की नजर है। साथ ही डबरा, भितरवार के साथ ही झांसी रोड, मुरार और सिरोल इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
कई बार हो चुका है बवाल, उपद्रव
पुलिस इसलिए अलर्ट मोड पर है, क्योंकि इससे पहले कई बार इसी मुद्दे पर शहर में बवाल हो चुका है और एक बार शुरू हुआ बवाल जिले के कई इलाकों में शुरू हो जाता है, जिससे स्थिति संभालने में काफी परेशानी होती है।
इस मामले में एसपी राकेश सगर का कहना है कि सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर कोई विवाद के हालात न बने इसके लिए पुलिस तैनात है। पुलिस रात तक तैनात रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









