डॉ उमाशंकर पचौरी को ग्वालियर चंबल संभाग उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान-2024 से सम्मानित
Sep 06 2024
ग्वालियर। वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन तानसेन रोड ग्वालियर द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर वरिष्ठ शिक्षाविद रामचरितमानस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ उमाशंकर पचौरी गुरुजी को वर्ष 2024 का ग्वालियर चंबल संभाग उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर गुरुजी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिसके जीवन में शिक्षक है उसका जीवन एक उत्सव है गुरुजी ने शिक्षक के महत्व को समझाया तथा कहा के वास्तविक में शिक्षक का सम्मान वही है जब शिक्षक की बात को छात्र अपने जीवन में धारण कर ले, गुरुजी ने सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देकर सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संस्थान के संचालक प्रमोद राजावत ने डॉ उमाशंकर पचौरी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, श्रीफल प्रदान कर ग्वालियर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान-2024 से सम्मानित किया।
इसके बाद संस्थान के संचालक प्रमोद राजावत ने संस्थान में कंप्यूटर की ट्रेनिंग दे रहे अमन राजावत, आदित्य जादौन, आकाश कुशवाहा, भारत बघेल, कुनाल, अमित राजावत को माला पहनाकर और श्रीफल प्रदान कर तथा बैच लगाकर सम्मानित किया। इसी क्रम में संस्थान के डीसीए ,पीजीडीसीए तथा सीपीसीटी में सफलता प्राप्त करने वाले 120 छात्र-छात्राओं को मेडल ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









