शिक्षक दिवस पर केंद्रीय विद्यालय क्र.1 में शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Sep 06 2024

ग्वालियर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 ग्वालियर में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के उपप्राचार्य पवन जैन ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण की एवं दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्र-छात्राओं द्वारा छात्र अध्यापक की भूमिका सराहनीय रही। 
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों में जो इस सत्र में सेवानिवृत होने जा रहे हैं श्रीमती नीता शास्त्री, कार्यालय प्रभारी राकेश रावत, एसपी जैन, श्रीमती शीला शुक्ला को शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्कृत आचार्य चंद्रशेखर शर्मा एवं नीता शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई। साथ ही शिक्षकों हेतु कुछ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और पुरस्कार वितरण किए गए। प्राचार्य राजेश पांडेय द्वारा सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं प्रदान की गई एवं विद्यार्थियों को भविष्य में आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।