लॉयंस क्लब अनुभूति द्वारा कान्हा की छठी मनाई

Sep 06 2024

ग्वालियर। लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा एक होटल में कान्हा की छठी धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ सुनील अरोरा विशेष रूप से भिवानी से पधारे थे। अनुभूति चैप्टर के अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता द्वारा पधारे अतिथिगण व क्लब सदस्यगण तथा परिवार जनों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर नन्द बाबा के घर जन्मोत्सव मनाया गया। वृन्दावन से आई रास मंडली द्वारा रास नृत्य व ब्रजमंडल के भजन प्रस्तुत किये गए। साथ ही अनुभूति की संस्थापक अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
इस अवसर पर अजय चोपङा, रानी अग्रवाल, अनुपम तिवारी, हेमलता दुबे, डीडी बरसैया, नीरज मंगल, विजय खंडेलवाल, कमल बनवारी, अशोक शर्मा, विजय खंडेलवाल, कल्पना प्रदीप, ओपी जैन, राजेश गोयल, गायत्री गर्ग, सीके सरीन, कौशल विद्यार्थी सपरिवार सहित उपस्थित थे।