सादिक खान मेव शानू बने मप्र अल्पसंख्यक मोर्चा सह-संयोजक

Sep 06 2024

ग्वालियर। राष्ट्र्रीय महासचिव ऑल इंडिया मुस्लिम मेव विकास परिषद के सादिक खान मेव शानू को मप्र भाजपा ने नई जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान में मप्र अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।  यह जिम्मेदारी उनको  अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एमएजाज खान ने दी हे। इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेतृत्व ने सादिक खान मेव शानू को बधाई दी। वहीं इस मौके पर सादिक खान ने कहा कि मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा 5 लाख सदस्य बनाने का जो संकल्प लिया गया है उस अभियान को महाअभियान बनाने में और 5 लाख सदस्यों के लक्ष्य को हासिल करने में संगठन व कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस संकल्प को पूर्ण करेंगे।