बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था ने किया 51 शिक्षिकाओं को सम्मानित
Sep 06 2024
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि संस्था द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष में 12वां महिला शिक्षिका सम्मान समारोह का आयोजन होटल सुख सागर में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाह, अध्यक्षता जय प्रकाश राजौरिया, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार, जयदी एवम प्रवीण पवार उपस्थित रहे। सर्व प्रथम अतिथियों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि हम महिलाओं पर अपने बच्चों के साथ दूसरे के बच्चों को भी पढ़ाने की भी जिम्मेदारी होती है जिसमे हम सफलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सम्मान होने वाली सभी महिला शिक्षकों को बधाई दी। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जय प्रकाश राजौरिया ने कहा की राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है वह अपनी मेहनत एवं अपने अनुभवों से अच्छे विधर्थियो का निर्माण करते है। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा की गुरु का स्थान ग्रंथो में में प्रथम स्थान पर है बच्चो को माता पिता जन्म जरूर देते है लेकिन उनके व्यक्तित्व का विकास शिक्षक ही करते है। शिक्षक के मार्गदर्शन से छात्र अपने परिवार का नाम रौशन करते है।
इस अवसर पर डॉ सुशीला माहौर, डॉ. जयश्री चौहान, डॉ कल्पना कुशवाह, डॉ. कीर्तिवाला वर्मा, डॉ. मृदुला सक्सेना, डॉ. योजना श्रीवास्तव, डॉ सारिका श्रीवास्तव, डॉ रीता सिंह, डॉ ज्योत्सना सिंह, डॉ ज्योति उपाध्याय, डॉ प्रतिभा त्रिवेदी, राजबाला माथुर, श्रीमती स्मृति शर्मा सहित शासकीय विद्यालय महाविद्यालय की शिक्षाओं को अतिथियो ने मोती की माला पहनाकर कर शील्ड सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र प्रेमी एवं आभार प्रवीण पवांर के व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









