भारत विकास परिषद शाखा समर्पण ने किया शिक्षकों को सम्मानित

Sep 05 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण के द्वारा महाराज बाड़े पर पिछले 6 बर्ष से भी अधिक समय से 2मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान का प्रसारण होता चला आ रहा है। गुरूवार 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर महाराज बाड़े पर राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि चेम्बर अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल, संयोजक सीए मयूर गर्ग संस्थापक राष्ट्रगान प्रभारी संजय धवन के आतिथ्य मे 12 शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान मोतियों की माला मोमेंटो सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने में शिक्षक डॉ वंदना शर्मा, डॉ केशव चतुर्वेदी, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ ब्रजवाला शर्मा, डॉ. अल्का गुप्ता, संध्या प्रमोद बापट, जगमोहन शर्मा, नुपुर गोयल, कविता खण्डेलवाल, श्रीमति रंजना राजपूत, चित्रांसा शर्मा थी। 
मुख्य अतिथि डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक दिवस पर शिक्षको का सम्मान करना हमारे संस्कारो मे आता है। गुरु को हमेशा ही पूजनीय ओर भगवान का दर्जा ऊंचा स्थान दिया गया है। साथ ही शाखा समर्पण के द्वारा प्रतिदिन 2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान को 7वें बर्ष मे प्रवेश पर राष्ट्रगान परिवार टीम को बहुत बहुत बधाई शुभ कामनाएं दी। संचालन भूपेन्द्र प्रेमी ने आभार अध्यक्ष गुलाब सिंह प्रजापति ने किया।
 इस अवसर पर शाखा के पंकज शर्मा, महेश धीमान, महेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, लालाराम रजक, पन्नालाल निरंकारी, अशोक पमनानी, महेश जैसवाल, प्रकाश, कमल रजक, नरेन्द्र शिवहरे, महादेव, संजय अग्रवाल, विजय शाक्य आदि काफी संख्या मे गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।