साहित्यकार लेखिका एवं रचनाकार श्रीमती प्रतिभा दुबे को राष्ट्रीय मधुकर शक्ति आराधना सम्मान मिला
Sep 05 2024
ग्वालियर। दतिया जिले में पंडित मधुकर मिश्रा की स्मृति में शक्ति आराधना के रूप में आयोजित कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण को समर्पित रहा। राष्ट्रीय स्तर आयोजित होने वाला मध्य प्रदेश का 14वां मधुकर सम्मान समारोह के अंतर्गत मधुकर अलंकरण एवं शक्ति आराधना सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि पीतांबरा पीठ की ट्रस्टी एवं समाजसेवी अनुराधा शर्मा रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता दतिया प्रकाश की संपादक गायत्री मोर द्वारा की गई और विशेष उपस्थिति रूप में देश के ख्याति प्राप्त कहानीकार राजनरणबोहरे मधुकर के दोनों पुत्रों साथ पीतांबरा पीठ के आचार्य याज्ञक्यल्लभ के विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती व मधुकर मिश्रा के चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया, तत्पश्चात छोटी कन्याओं का पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कन्याओं का पूजन अपने आप में श्रेष्ठ है।
मधुकर समारोह के अंतर्गत भारत के कोने-कोने से ख्याति प्राप्त कलाकार इसमें सम्मिलित हुए जो कि अपने आप में स्वयंविशिष्ट हैं। मधुकर सम्मान समारोह में सभी विशिष्ट जन की माताओं के नाम से कलाकारों को सम्मान दिया गया।
पुस्तक में सम्मिलित लेखन हेतु ग्वालियर की रहने वाली साहित्यकार, लेखिका, रचनाकार, समाजसेवी श्रीमती आशी प्रतिभा (स्वतंत्र लेखिका) को वरिष्ठ साहित्यकार रवि भूषण की माताजी स्वर्गीय राम किशोरी देवी को समर्पित विशिष्ट शक्ति आराधना सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पुस्तक प्रकाशन द्वारा भी सुंदर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









