अचलेश्वर महादेव पर 16 फीट के गणेश विराजेंगे

Sep 04 2024

ग्वालियर। अचलेश्वर महादेव मंदिर पर 7 सितंबर गणेश चतुर्थी पर 16 फीट के गणेशजी पंडाल में विराजेंगे। भगवान गणेश को प्रत्येक दिन एक टीन शुद्ध घी से निर्मित बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाकर भतों को बांटे जाएंगे। भतों द्वारा कार्यालय में बुकिंग करा ली गई है। भोग लगाने वालों की लिस्ट बन चुकी है। ट्रस्ट ने बताया कि प्रत्येक वर्ष भगवान गणेश का विसर्जन सागरताल पर किया जाता था। परंतु शासन द्वारा प्रतिबंध लगाने के कारण इस बार विसर्जन अन्य दूसरी जगह पर किया जाएगा।