जेएएच में हुई आगजनी और मरीजों की सुरक्षा पर एसयूसीआई ने कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन

Sep 04 2024

ग्वालियर। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी के द्वारा गत रोज जयारोग्य अस्पताल में आग लगने से हुई अव्यवस्था और 3 मरीजों की मौत हो के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया। 
 उक्त घटना के विरोध में एसयूसीआई एसयूसीआई पार्टी की ग्वालियर जिला सचिव रचना अग्रवाल ने कहा कि ऐसी घटनाएं आम हो गई है जो कि प्रशासन के लापरवाही को दर्शाता है। हमारे अस्पतालों में बाहरी दिखावट पर जितना ध्यान दिया जा रहा है उसके स्थान पर मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक मूलभूत साधन और उनकी गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। जिससे मरीजों को उचित व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। ऐसी आपात स्थितियों में मरीजों को शिफ्ट करते समय भी आक्सीजन देने के लिए पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। और ऐसे ही तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता देकर की जानी चाहिए।
इस घटना के संबंध में स्एसयूसीआई एसयूसीआई पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि जयारोगय अस्पताल में हुई आगजनी की पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की जाए। दोषियों पर कार्रवाई की जाए और ऐसी घटना दोबारा ना हो इसकी व्यवस्था की जाए। इस घटना के कारण जिन मरीजों ने जान गंवाई है उनके परिजनों को और जिन मरीजों का नुकसान हुआ है उनको पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए जाएं।