वैश्य महासम्मेलन ने डीआईजी अमित सांघी का किया अभिनंदन
Sep 04 2024
ग्वालियर। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की मुख्य इकाई, महिला ईकाई और युवा इकाई ओर से डीआईजी कार्यालय एसएफ ग्राउंड कंपू पर डीआईजी अमित सांघी का अभिनंदन समारोह के साथ वैश्य महासम्मेलन संस्था के पदाधिकारियों से परिचय कराया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन जैन ने बताया कि वैश्य महासम्मेलन के मुकेश अग्रवाल, अनिल जैन, महेश गर्ग, अनूप गुप्ता, राजेश जैन और अन्य पदाधिकारियों ने वैश्य समाज के गौरव आईपीएस अमित सांघी को ग्वालियर डीआईजी बनाए जाने पर उनका फूल मालाओं और अभिनंदन किया गया। वही संस्था के प्रतिनिधियों का बारी बारी से परिचय करवाया गया।
इस मौके पर डीआईजी अमित सांघी ने कहा वैश्य महा सम्मेलन संगठन समाज और सामाजिक के हर कार्यों में हमेशा आगे आकर सेवा प्रदान करता है। संगठन समाज में सेवा, समर्पण और विश्वास के साथ एकजुट ही सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि प्रशासनिक और सामाजिक सेवा में हमारा वैश्य संगठन साथ रहेगा और वैश्य संगठन किसी कार्यों में पीछे नहीं रहता है। आभार जिला प्रभारी अनूप गुप्ता ने किया। इस दौरान संगठन के अनूप अग्रवाल, रवि सोनी, दिनेश गुप्ता, रवि जैन, ज्योति बंसल, विवेक गुप्ता, रजनीश नीखरा, चंचल अग्रवाल, श्वेता नीखरा, शैलेंद्र जैन, रिंकू चऊदा, सतीष बंसल, राजीव शिवहरे, वंदना पहाडिय़ा, अनिता गुप्ता, अल्पना गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









