लोहिया बाजार व्यापारी संघ के लहारिया अध्यक्ष बने

Sep 04 2024

ग्वालियर। लोहिया बाजार व्यावसायी संघ के चुनाव में राकेश लहारिया अध्यक्ष व महेश गैंडा सचिव व निर्मल जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। राकेश लहारिया ने पार्षद के भाई संजय कठ्ठल को 2 मतों से पराजित किया। अध्यक्ष पद पर खड़े हुए राकेश लहारिया को 130 व संजय क_ल को 128 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर निर्मल जैन को 133 विनोद बिजपुरिया को 127 मत ही मिल सके। सचिव पद पर महेश गैंडा को 141 वोट व राकेश गुप्ता को 116 मत प्राप्त हुए। ऑडिटर पर वैभव सिंघल को 133 मत व अशोक अग्रवाल को 116 मत प्राप्त हुए। आठ कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए जिसमें अनिल गुप्ता, अशोक गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता, राजेश मौर्य, सुभाष गुप्ता, सीताराम अग्रवाल, श्याम सरावगी, संजय जैन को विजयी घोषित किया गया।