आनंद नगर में निकाली हरिनाम प्रभात फेरी

Sep 04 2024

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम के तत्वाधान में आनंद नगर क्षेत्र में हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन प्रात:काल बेला में भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग में किया गया। मीडिया प्रभारी बलवीर सिंह परमार ने बताया कि चलित वाहन पर संत आशाराम बापू के व्यास पीठ पर विराजे विग्रह फोटो पर माल्यार्पण पुष्पवर्षा कर भतों द्वारा अभिनंदन किया गया। साउंड सिस्टम से युक्त भजनों की आभा बिखेरते भजनानंदी भत गण, साधक बहनें आनंद विभोर नृत्य करती दिखाई पड़ रही थीं। प्रभात फेरी में हजारों ऋषि प्रसाद सत्साहित और बूंदी फल मिष्ठान इत्यादि का प्रसाद प्रभात फेरी में किया गया। 
प्रभात फेरी नवग्रह मंदिर, आनंद नगर से शुरू होकर विभिन्न सेटरों में भ्रमण करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर मोतीझील होती हुई वापिस आनंद नगर समाप्त हुई। इस अवसर पर एड. रामेंद्र भदौरिया, रामू रामानी, दिलीप हंदवानी, हरीश डींगरा, सीबी शर्मा, हिमांशु नागपाल, मुकेश बंसल, सुदामा अग्रवाल, एचबी सिंह, अर्जुन भाई, श्रीमती सावित्री मिश्रा, लता खत्री, उर्मिला सोनी उपस्थित रहीं।