लोहा व्यवसायी संघ में प्रत्याशी चुनने के लिए सदस्यों ने किया मतदान

Sep 03 2024

ग्वालियर। लोहा व्यवसायी संघ का निर्वाचन आज मंगलवार को लोहिया बाजार में हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. राकेश अग्रवाल एवं सहायक चुनाव अधिकारी संदीप नारायण अग्रवाल ने बताया कि चुनाव में 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटिंग सुबह 10 बजे प्रारंभ होकर शाम 4 बजे जक चली। वोटिंग के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
मतदान प्रारंभ होने के पूर्व प्रात 9.30 बजे मतपेटियों को सील किया गया। घोषणा होने के बाद प्रत्याशियों के अधिकृत प्रतिनिधियों ने मतपेटियां सील कराईं। मतदान के लिए सदस्यों को हस्ताक्षर कर उनकी स्लिप दी जा रही है। चुनाव के दौरान मोबाइल पूर्णत: प्रतिबंधित रखा गया है। मतदान बूथ के पास प्रत्याशी या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों का प्रवेश प्रतिबंधित है।
चुनाव को लेकर चार बूथ बनाए गए हैं। बूथ में जाकर उसमें रखी गई सील मतपत्र पर लगाकर सदस्य मतदान किया। बताया गया है कि ऐसे मतपत्र जिस पर पेन से कोई निशान लगा हुआ या लिखा हुआ पाया जाता है, तो वह मतपत्र निरस्त कर दिया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही किन्हीं प्रत्याशियों के समक्ष मतपेटियों को उनके हस्ताक्षरित पर्ची लगाकर सील कर दिया जाएगा। मतदान होने के बाद शाम 6 बजे से चुनाव परिसर में मतगणना प्रारंभ कर दी गई है। देर रात तक परिणाम आ जाएंगे।
लोहा व्यवसायी संघ में अध्यक्ष पद के लिए संजय क_ल, राकेश लहारिया, उपाध्यक्ष पद के लिए निर्मल जैन, विनोद विजपुरिया, सचिव पद के लिए महेश गेंडा, राकेश कुमार गुप्ता, अंकेक्षक वैभव सिंघल, अशोक कुमार गर्ग, कार्यकारिणी के लिए पवन गुप्ता, हरीशंकर गुप्ता, अनिल गुप्ता, अशोक गुप्ता, श्याम सरावगी, महेंद्र बांदिल, सीता राम अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, सुनील बंसल, राकेश आनंद, राजेश मोर, संजय जैन चुनाव मैदान में हैं।