तिघरा लबालब जल स्तर 738 पर खुलेंगे सुरक्षा गेट, निगमायुक्त ने लिया जायजा

Sep 02 2024

ग्वालियर। शहर को पेयजल की आपूर्ति करने वाले तिघरा बांध का सोमवार को निगमायुक्त ने जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि अच्छी बरसात के कारण तिघरा बांध लबालब की स्थिति में है।
सोमवार को तिघरा का जलस्तर 737.40 फीट था, 738 पहुंचने पर सुरक्षा गेट खोलने पर विचार किया जाएगा। तिघरा का अधिकतम जलस्तर 740 फीट निर्धारित है।
फिलहाल अच्छी बात यह है कि तिघरा का वाटर लेबल एक दिन छोडक़र पानी सप्लाई के बाद लगातार स्थिर बना हुआ है। कैचमेंट एरिया में बरसात नहीं होने के बावजूद पहसारी बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण तिघरा का जलस्तर स्थिर है। यदि कैचमेंट एरिया में झमाझम होती है तो तिघरा का वाटर लेबल 738 या उससे भी ऊपर जाने की संभावना लगातार बनी हुई है।