लायंस क्लब ग्वालियर ने किया शिक्षकों का सम्मानकर मनाई पिकनिक

Sep 02 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर द्वारा पारिवारिक पिकनिक के आयोजन में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अश्विनी कुमार परमार, श्रीमती कीर्ति पंथ, श्रीमती रेनू श्रीवास्तव, श्रीमती वंदना सिंह, गिरीश चंद्र तिवारी, श्रीमती स्मृति शर्मा, डॉ. संगीता भदोरिया,  महेंद्र पाल बरैया, पुष्पा शर्मा, कुमारी राधा जादौन, डॉ. सोहिल नजमी, श्रीमती संध्या जैन आदि शिक्षकों को सुधीर बाजपेई एवं क्लब अध्यक्ष राकेश अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया।
इस अवसर पर सत्येंद्र गुप्ता, एसके जैन, सुनील गोयल, राघवेंद्र अवस्थी, आदित्य सिकरवार, दीपक अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, कविता राठौर, शालिनी तिवारी, अवन्तिका, एकता जैन, अनुराधा शुक्ला, रेखा सहित अन्य क्लब के पदाधिकारीगण, रीजन व जोन चेयरपर्सन परिवार और बच्चों के साथ उपस्थित थे।