बजरंग भक्त मंडल ने की 500 किलो हरे चारे की सेवा
Sep 02 2024
ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा साल 2019 से प्रति सप्ताह निरंतर की जा रही सेवा के क्रम में गत रोज मंडल सदस्यों एवं दानदाताओं के सहयोग से जनकताल स्थित गौशाला में 500 किलो हरे चारे की सेवा की गई। जिसमे 200 किलो शालिनी त्रिपाठी द्वारा, 147 किलो अनायशा गोयल के जन्मदिन पर जम्मू से, 147 किलो हरे बंसल परिवार द्वारा रवि बंसल की स्मृति में कुल लगभग 500 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
गौसेवा के उपरांत बजरंग भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा टंकी के हनुमान मंदिर पर पारिवारिक गोठ का आयोजन किया गया। जिसमे सदस्यों ने परिवार सहित हाऊजी, चेयर रेस आदि खेलो के साथ प्राकृतिक सौंदर्य, चाट एवं दाल बाटी भोजन का आनंद लिया।
गौसेवा में मंडल के आशीष मंगल, अमन गर्ग, राकेश मंगल, रामकिशोर मंगल, विशाल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, हरीश राठौर, पुनेश पाल, विजय बंसल, अनुज गोयल आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









