नाले में नवजात का शव मिला
Sep 01 2024
ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र के फूलबाग गुरूद्वारे के पास रविवार की सुबह नाले में एक नवजात का शव पड़ा मिला। शव मिलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को निगरानी में ले लिया है।
इंदरगंज थाना पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि एक नवजात का शव पॉलीथिन में पड़ा है। शव मिलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पीएम हाउस भेजा दिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि नवजात का यहां पर कौन फेंक कर गया है।
नवजात को किसने यहां पर फेंका है, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और निजी व सरकारी अस्पताल से हाल ही में हुए नवजातों की जानकारी जुटा रही है, जिससे इसकी शिनाख्त हो सकें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









