बेटियों की सुरक्षा के लिए बेटों को दिलाई शपथ:डॉ वंदना

Sep 01 2024

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की वार्ड 12 की अध्यक्ष कविता आर्य ने बताया कि रविवार को सुभाष नगर स्थित सीएम राइज शास पटेल उमा विद्यालय में उत्कृष्ठ छात्राओं को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि हजीरा थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह सेंगर, विशिष्ट अतिथि सब इंस्पेक्टर रागनी परमार, एवम विद्यालय के प्राचार्य जीतेन्द्र भदौरिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। कार्यक्रम का संचालन नीतू बनगईयां एवम् आभार अंजना मिश्रा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था प्रतिवर्ष उत्कृष्ठ छात्राओं को सम्मानित करती है। और इस वर्ष संस्था पुन: 2100 छात्राओं को सम्मानित करेगी। आज हम सभी बेटो को शपथ भी दिलाते है की वह बेटियों की सदैव रक्षा करेंगे। 
वही सब इंस्पेक्टर रागनी परमार ने कहा कि आप शिक्षा को ही अपनी ताकत बनाए आने वाले समय में यही आपके भविष्य का निर्माण करेगी।प्राचार्य जीतेन्द्र भदौरिया ने कहा की संस्था ने विगत वर्ष भी हमारे विद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया था और इस बार संस्था 36 छात्राओं को सम्मानित कर रही है।
वही थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह सेंगर ने कहा की मेरी भी दो बेटियां है जो मुझे बेटे से ज्यादा प्यार करती है आप सभी भी पढ़ लिख कर अपने माता पिता का नाम रौशन करें।तत्पश्चात सभी अतिथियों ने छात्राओं को मेडल पहनाकर सर्टिफिकेट प्रदान किए। और 
इस अवसर पर श्रीमती सरिता तोमर, अंजना मिश्रा, कविता आर्य, रंजना राजपूत, पम्मी खान, रचना अग्रवाल, जोया खान, गीता सूर्यवंशी सहित विद्यालय के सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे।