राजेंद्र शर्मा का बिदाई समारोह संपन्न

Sep 01 2024

ग्वालियर। जिला मलेरिया कार्यालय के लेखापाल राजेंद्र शर्मा की सेवा निवृति पर होटल सुख सागर में भव्य बिदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनोद दोनेरिया उपस्थित रहे। इस मौके पर पधारे नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सचिन श्रीवास्तव का सम्मान भी किया गया। शॉल श्रीफल स्मृति चिन्ह शील्ड लेखापाल राजेंद्र शर्मा को जिला मलेरिया अधिकारी एवम सीएमएचओ द्वारा भेंट कर भावभीनी बिदाई दी गई। 
इस मौके पर डॉ दोनेरिया, पान सिंह, राजेश वर्मा, लक्ष्मीकांत दीक्षित, बलबीर सिंह परमार, मनोज अवस्थी, धनीराम कुशवाह, रणवीर सिंह सिकरवार, महादेव सिंह समेत समस्त मलेरिया स्टाफ मौजूद रहे।