सेवानिवृत्ति पर बालकिशन का हुआ सम्मान एवं विदाई समारोह
Sep 01 2024
ग्वालियर। लाइट मशीन एवं विद्युत यांत्रिक उप संभाग जल संसाधन विभाग ग्वालियर के अधीनस्थ महुअर बांध सेक्शन पर कार्यरत रहे बालकिशन की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर उन्हें उपसंभाग ग्वालियर कार्यालय में सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी आकाश सिंह ने पुष्पहार व शॉल श्रीफल से सम्मानित किया। इसके साथ ही इंजीनियर आरसी चिरहार एवं पंकज चौहान ने पुष्पहार पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर आकाश सिंह द्वारा उनके कार्य व्यवहार एवं निष्ठा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में इंजीनियर आरसी चिरहार एवं इंजीनियर पंकज चौहान ने भी उनके व्यवहार एवं कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रसंशा की। उन्होंने उनके व्यवहार एवं कार्य को प्रेरक बताते हुए अन्य कर्मचारियों से भी उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
कार्यक्रम में अरुण सिंह भदौरिया, अंसार खान, बलवीर सिंह, एचएस सिकरवार, जीतेंद्र भटनागर, भगवान दास एवं बाल किशन सहित अन्य कर्मचारियों ने भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए बालकृष्ण ने सभी को सहयोग व सम्मान हेतु धन्यवाद दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









