रेलवे ट्रेक पर मिला युवती का शव

Sep 01 2024

ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रेक पर एक युवती के शव पड़े होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती के शव की जांच पड़ताल कर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने युवती के शव मिलने के बाद हंगामा कर दिया। 
जानकारी के मुताबिक झांसी रोड थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रेक पर 12वी क्लास की छात्रा यशोधरा वंशकार पुत्री नाथूराम वंशकार उम्र 19 वर्ष निवासी मोनी बाबा का मंदिर कैंसर पहाडिया का रेलवे ट्रेक पर शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। 
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव की जांच पड़ताल कर उसके शव को पीएम के लिये भेज दिया। परिजनों का कहना है कि युवती यशोधरा वंशकार 12वीं क्लास की छात्रा थी गत रोज सुबह पढऩे के लिये घर से निकली थी और अब रविवार को रेलवे ट्रेक पर उसके शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।