गणेश उत्सव के लिए जगमगा उठा अचलनाथ का दरबार

Aug 31 2024

ग्वालियर। श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव 7 सितंबर से शहर भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर जगह-जगह तैयारियां शुरू हो गई है। पंडाल लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया। वहीं अचलेश्वर मंदिर पर श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए सजावट का काम शुरू हो गया है। मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। साथ ही सनातन धर्म मंदिर तक सजावट कर दी गई है। फोटो क्लिक ..सचिन जैन