महिलाओं का गुस्सा उबाल पर, कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन

Aug 31 2024

ग्वालियर। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय महिलाएं बड़ी संख्या में समाजसेवी डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुईं। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप मर्डर की घटना तथा वहां के पुलिस प्रशासन व राज्य सरकार द्वारा इस घटना को दबाने के लिए की गई कोशिश पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों को फांसी की मांग को लेकर नारेबाजी की। महिलाएं हाथों में तख्तियां थामे हुए थीं, जिन पर महिलाओं की चिंता व गुस्से को जाहिर करने वाले नारे लिखे हुए थे। इसके बाद महिलाओं के समूह ने कलेक्टर रुचिका चौहान को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा। 
महिलाओं के प्रति हिंसा रोकने के लिए अलग से कड़ा कानून बनाया जाए। स्कूल, कॉलेजों, अस्पतालों में वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में कमेटी बनाई जाए। कोचिंग सेंटर, पार्कों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। अस्पतालों व कॉलेजों में महिलाओं के लिए अलग विश्राम कक्ष व एसओएस हॉल बनाया जाए। 
ज्ञापन के दौरान निर्मला शर्मा, ऊषा मौर्य, ज्योति नोरके, पूनम सूरी, माला खरे, डॉली कुकरेजा, नीरू सिंह, डॉ. रीता शर्मा, आभा मिश्रा, डॉ. नीतू भारद्वाज, शिखा गोखले, सुधा दीक्षित, पुष्पा मिश्रा, सुनीता यादव, कल्पना ऋषीश्वर, नीतू उपमन्यु, डॉ. अर्चना जैन, वंदना शर्मा, सीमा दुबे, रेनू उपमन्यु, स्मिता दीक्षित, अनीता खलाटे, कल्पना पाठक, रेखा नाईक, रेनू शर्मा, ऊषा शर्मा, स्वाती गुप्ता, पूनम झा, निर्दोष तोमर, आभा मिश्रा, अनीता तोमर, माला वालस्कर, संध्या माथुर, अनीता सक्सेना, निधि मिश्रा, स्नेहा कुशवाह, मुस्कान तोमर, कुमकुम भदौरिया, निकिता तोमर, मीना भट्ट, निशा महेश्वरी, अंजू जोगिया, ज्योति सिंह चौहान, श्वेता गौतम, मोनी सिंह, सुमन तिवारी, मीना तिवारी, रेनू शर्मा, निशा शुक्ला, आशा मंगोन, प्रियम्बदा दुबे, प्रताप उपमन्यु, बृजेश शर्मा, मोहित चौधरी, सोनू दीक्षित, शिवम ढमोले, अभिषेक पुरोहित, सुदीप चतुर्वेदी, राधाचरण शर्मा, मोहन करन, रवि कुशवाह आदि उपस्थित रहे।