जुए के लेनदेन को लेकर दो लोगों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर
Aug 31 2024
ग्वालियर। डबरा में गत रात रूपयों के लेनदेन को लेकर दो लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना सोसा के चक पर हुई, युवक को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सिटी थाना क्षेत्र के गोपाल बाग में गत रात जुआ खेलने के बाद दो लोगों के बीच रूपयों का लेनदेन रह गया। इसके बाद डबरा की जवाहर कॉलोनी निवासी देव कुमार जाटव पवन नामक युवक से रूपयों मांगने गया, तो मौके पर पवन नहीं मिला। इस दौरान उसका उमा शंकर जाटव और बंटी से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उन्होंने देव कुमार को गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगी। घनी बस्ती के बीच हुई घटना की सूचना के बाद पुलिस तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के ग्वालियर रेफर कर दिया।
मामले में सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर तत्काल ग्वालियर भेज दिया गया था। जहां अभी उसके बयान लिए जाएंगे, उसके बाद केस दर्ज किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









