रेलवे पुलिस पर एक्शन के लिए एसपी ऑफिस घेर कर एएसपी को कार्रवाई हेतु आवेदन दिया
Aug 31 2024
ग्वालियर।26 अगस्त को आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) की प्रताडऩा से तंग आकर ऑटो चालक कमल कुशवाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरपीएफ पर अभी तक कोई कार्रवाई न होने से नाराज परिजन ने शनिवार दोपहर एसपी ऑफिस का घेराव कर नारेबाजी की है। आप नेता व मृतक के परिजनों ने एसपी ऑफिस का घेराव कर एएसपी निरंजन शर्मा को आरपीएफ पर कार्रवाई करने हेतु आवेदन दिया। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने अब तक आरपीएफ पुलिस पर कार्रवाई नहीं की है।
परिजन का कहना है कि आरपीएफ पुलिस ने ऑटो चालक कमल कुशवाह को खुद की चोरी गई ऑटो के झूठे केस में फंसाने और 50 हजार रुपए रिश्वत नहीं देने पर प्रताडि़त किया था। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजन ने पुलिस अधिकारियों को आरपीएफ पुलिस पर कार्रवाई करने के लिए शिकायती आवेदन भी दिया है। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजन को जल्द मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
26 अगस्त को ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चन्द्रवदनी गली नंबर-चार में रहने वाले ऑटो चालक कमल कुशवाहा ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। जिसके बाद परिजन ने सडक़ पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया था। परिजन का आरोप था कि मृतक कमल कुशवाह को रेलवे पुलिस (आरपीएफ) प्रताडि़त कर रही थी।
शनिवार को इस मामल में आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मृतक के परिजन ने एसपी ऑफिस का घेराव किया है। मृतक के परिजन का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरपीएफ पर कोई एक्शन नहीं लिया है। ऑटो चालक के परिजन के समर्थन में पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता अमित शर्मा ने बताया कि मृतक ऑटो चालक कमल कुशवाहा को आरपीएफ पुलिस उसी के ऑटो के झूठे केस में फंसाने को लेकर धमका रही थी।
एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया है कि मृतक ऑटो चालक के सुसाइड के मामले में उसके परिजन एसपी कार्यालय आए थे और कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है। जिस पर संबंधित थाना प्रभारी, सीएसपी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









