डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने सीएमएचओ का पदभार ग्रहण किया

Aug 31 2024

ग्वालियर। डॉ. आरके राजौरिया के सेवानिवृत होने के बाद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।
डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण कर कहा कि मेरी प्राथमिकता है शासन की हर योजना का लाभ जन-जन को मिले ताकि कोई भी इलाज से वंचित नहीं रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे संस्थान जहां प्रसव की सुविधा नहीं है, मेरा प्रयास रहेगा कि वहां प्रसव की सुविधा मुहैया कराई जाए ताकि ग्रामीण इलाके से इलाज हो या प्रसव, महिलाओं को शहर की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़े। वहीं जो डॉक्टर या स्टाफ अटैचमेंट पर इधर-उधर पदस्थ है। उनका अटैचमेंट खत्म कर मूल पदस्थापना स्थल पर भेजा जाएगा। 
इस मौके पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीवास्तव का पुष्पमालाओ से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पदभार ग्रहण करने पर म.प्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महादेव सिंहगोयल, धर्मवीर शुक्ला,कोमल सिंह, हुकम सिंह, डॉ. रिंकू सिलावट, विकास यादव, कौशलेंद्र सोलंकी, प्रशांत सक्सैना, पुरेद्र राजपूत, वसीम खान, चुन्नीलाल झा, हरिओम सौदे, नीरज यादव, धमेंद पांडे, विजय सिंह द्वारा स्वागत किया गया।