15 दिवसीय नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर शुरू
Aug 31 2024
ग्वालियर। इनर व्हील क्लब द्वारा नि:शुल्क 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर अध्यक्ष सुधा गुप्ता के निवास पर प्रारंभ हुआ। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है इसमें 25 महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें कुछ महिलाएं दिव्यांग भी हैं।
अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि इन महिलाओं को सिलाई सीखा कर इनसे पहले वस्त्र बनवाकर बाजार में सेल किए जाएंगे। इस शिविर में उन महिलाओं को लिया गया जिनको बहुत ही रोजगार की जरूरत थी।
इस मौके पर इनर व्हील की शोभना भार्गव, विमल गर्ग, रीना अग्रवाल, सुष्मिता पारख, साधना जैन, संगीता कोठारी, मीना सेठ, किरण दुबे, दीपाली पारख, सुषमा अग्रवाल, सीमा उल्लास गुप्ता, रेणुका श्रीवास्तव, अर्चना पारख आदि उपस्थिति रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









