श्रीमद् भागवत कथा का श्रीफल दे करके शास्त्री को किया आमंत्रित

Aug 30 2024

ग्वालियर। गौरवशाली सामाजिक संस्था के द्वारा शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा का श्रीफल, भागवत आचार्य पं. घनश्याम शास्त्री महाराज को देकर के कथा व्यास के लिए आमंत्रित किया, कथा 11 सितंबर से 18 सितंबर तक होगी, कथा का वाचन सिकंदर कंपू स्थित नेताजी गार्डन में होगा। कथा का उद्देश्य केवल जनकल्याण है कथा के साथ स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हरिओम शर्मा ने दी। इस कथा का आयोजन गौरवशाली सामाजिक संस्था एवम गौरवशाली श्रीमद् भागवत सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। 
इस अवसर पर समिति के संरक्षक डा जितेन्द्र सिंह राजावत, सह संयोजक श्याम श्रीवास्तव, अध्यक्ष एडवोकेट शिल्पा डोगरा, उपाध्यक्ष नरेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष  इंजी. विजय शर्मा, सह कोषाध्यक्ष  रीता डोगरा, कथा परीक्षित नितिन डोगरा, मीडिया प्रभारी हरिओम शर्मा, लक्ष्मी करण, ऊषा बाथम आदि मौजूद रहीं।