परम पर छापा, सैंपल लिए

Aug 30 2024

ग्वालियर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को सराफा बाजार स्थित परम पर छापा मारा गया। जहां पाव-भाजी बनाने में आने वाले सामान के सैंपल लिए गए। श्री गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई डॉक्टर मयंक की शिकायत पर की गई है। जिनकी भाजी में झीगुर निकला था। जांच में किचन के ऊपर का हिस्सा खुला पाया गया जिसे टीम ने बंद कराने की हिदायत दी है। सैंपल ले लिए हैं, उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। जिसकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।