आज हर व्यक्ति एक दौड़ में भाग रहा,खुद के लिए समय निकाल पाना कठिन:बीके प्रहलाद
Aug 30 2024
ग्वालियर। पनिहार स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर डीआईजी राजकुमार निगम द्वारा माइंड फुलनेस एंड मेडिटेशन टेनिस फॉर स्ट्रेस रिलीफ (तनाव से मुति के लिए ध्यान तकनीक) विषय पर तानसेन क्लब, सीआरपीएफ कैम्पस में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षण देने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्थान ग्वालियर से बीके आदर्श दीदी एवं वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में कमान्डेंट पीसी गुप्ता ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया।
बीके प्रहलाद भाई ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर व्यक्ति एक दौड़ में भाग रहा है। खुद के लिए समय निकाल पाना उसके लिए कठिन हो रहा है और यही कारण है कि कई बार छोटी छोटी बातों के कारण हमारी खुशी गुम हो जाती है।
कार्यक्रम में बीके आदर्श दीदी ने सभी को सबोधित करते हुए राजयोग ध्यान के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि राजयोग ध्यान एक ऐसी विधि है जिससे हम अपने हर कार्य को बेहतर ढंग से कर सकते हैं। इससे एकाग्रता बढ़ती है, कार्य क्षमता बढ़ती है, खुशी का लेवल भी बढ़ जाता है। इसके साथ ही हमारी अष्ट शक्तियां भी जाग्रत हो जाती है। कार्यक्रम में रचनात्मक एटिविटी कराई गईं, साथ ही सभी को राजयोग ध्यान का अभ्यास भी कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में डिप्टी कमान्डेंट दिलाबर सिंह ने सभी का आभार व्यत किया। इस अवसर पर कमांडेंट पीसी गुप्ता, असिटेंट कमांडेंट एसएन शर्मा, श्रीमती सुनीता निगम, श्रीमती भावना गुप्ता, श्रीमती गीता उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









