पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन दिया

Aug 30 2024

ग्वालियर। पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। दरअसल पिछले काफी समय से जनसंपर्क कार्यालय ग्वालियर द्वारा कुछ पत्रकारों की उपेक्षा की जा रही थी। जनसंपर्क अधिकारी को बार-बार समझाने के बाद भी उनके द्वारा पत्रकारों को कोई तवज्जो नहीं दी जा रही थी। इस बात से नाराज पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविंद्र सिंह पवैया, देवेंद्र शर्मा एवं शहनवाज खान के नेतृत्व में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान से मुलाकात कर ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याओं से अवगत कराया। 
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने संभागीय उपसंचालक जनसंपर्क मधु सोलापुरकर को बुलाकर पत्रकारों के साथ बैठकर विशेष रूप से चर्चा कर मधु सोलापुरकर को आदेशित किया कि पत्रकारों की जो भी समस्या हो, उनके जल्द से जल्द निराकरण करें। 
इस अवसर पर पत्रकारविनोद गुप्ता, ममता शर्मा, ममता बघेल, मनु रावत, सागर शर्मा, आलोक सक्सेना, विनोद गुप्ता, राजकुमार शर्मा, अशोक सोनी, गिर्राज ओझा, राजकुमार भदौरिया, दिव्यानंद सिंह, सुमित साहू, राकेश सोलंकी, भारत चौहान, कमल सिंह, राजेश चतुर्वेदी, सचिन सिंह भदौरिया, बृजेश सिंह भदौरिया, अजय शर्मा, राजकुमार शर्मा, मानव शर्मा, नारायण सिंह कुशवाहा, कमल सिंह आदि पत्रकार मौजूद थे।