भाजपा ने 18 साल में एक भी उद्योग नहीं दिया, सब कांग्रेस की देन है:जयवर्धन सिंह
Aug 29 2024
ग्वालियर। गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ग्वालियर पहुंचे थे। जहां उन्होंने भाजपा की इन्वेस्टमेंट मीट को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भाजपा ये बताएं कि 18 साल में उनकी सरकार ने मध्यप्रदेश में कितने उद्योग स्थापित किए हैं। आज मध्य प्रदेश के मालनपुर, मंडीदीप और पीथमपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्र, एनएफएल गुना, बीना रिफाइनरी सभी कांग्रेस की देन है। यह सच्चाई है कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश में एक भी बड़ा उद्योग नहीं दिया है।
वहीं जयवर्धन सिंह ने विजयपुर में होने वाले उप चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक ली। इस बैठक में कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में जय वर्धन के सामने सभी कांग्रेसियों ने विजयपुर में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लिया।
जयवर्धन सिंह ने कहा भाजपा ने छल कपट और सौदेबाजी करके एक विधायक को खरीदा है, जनता भी बार इस भाजपा को कड़ा संदेश देने के मूड में है। जिसके बाद भाजपा के नेता कांग्रेस विधायकों खरीदने का सपना नही देखेंगे। जयवर्धन ने कहा कि ग्वालियर चंबल क्षेत्र में विधायक, पूर्व विधायक सभी अपना दायित्व निभाएंगे और विजयपुर विधानसभा के चुनाव में दिन-रात मेहनत करके कांग्रेस को जिताने का काम करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









