वरिष्ठ पत्रकार अतुल तारे को पितृशोक
Aug 29 2024
ग्वालियर। सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल तारे एवं वरिष्ठ पत्रकार अतुल तारे के पिताजी रमाकांत शंकर तारे मामाजी का बीते रोज बुधवार को निधन हो गया। 95 वर्षीय तारे पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास राधा कृष्ण विहार, लेले की बगिया, ढोली बुआ का पुल से गुरुवार सुबह 10 बजे लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिए निकली। आप अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
तारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दृढ़ निष्ठावान स्वयंसेवक थे। इसके साथ ही आप विश्व हिंदू परिषद ग्वालियर महानगर के कोषाध्यक्ष, समर्थ शिक्षा समिति एवं मध्यभारत शिक्षा समिति के सदस्य भी रहे हैं। कृषि विभाग से सेवानिवृत्त तारे बेहद विनम्र एवं मिलनसार स्वभाव के थे। उन्होंने जहां भी काम किया वहां कर्मठता एवं निष्ठा का उदाहरण पेश किया। उनसे जो भी मिलता था वह प्रभावित हुए बगैर नहीं रहता था। उनकी याददाश्त बेहद प्रखर थी और वह सामने वाले के साथ बिताए गए क्षणों का याद कर आत्मीयता से उनकी कुशल क्षेम पूछते थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









