शहरवासी गर्मी-उमस से बेहाल,30 अगस्त के बाद होगी बारिश
Aug 29 2024
ग्वालियर। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल खामोश है जिसके चलते लोग उमस और चिपचिपाती गर्मी से बेहाल हैं। यही कारण है कि दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है, बाजारों में निकलने वाले लोग तेज धूप के कारण कम निकाल रहे हैं। गुरुवार सुबह का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री है, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी रुक-रुककर हो रही बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 24 घंटे में हल्की और तेज बारिश हो सकती है।
बता दें कि 26 अगस्त जन्माष्टमी वाले दिन भी सुबह से ही तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान थे। लेकिन शाम होते ही तेज बारिश शुरू हो गई थी, जो दूसरे दिन तक जारी रही थी। सोमवार और मंगलवार को 23.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई थी, इसके बाद कुल बारिश 786.9 हो चुकी है।
ग्वालियर-चंबल संभाग में शुक्रवार 30 अगस्त से मौसम बदलेगा और 31 या 1 सितम्बर तक बारिश होगी। इन दिनों बारिश थमी हुई है। तेज धूप के कारण शहरवासी गर्मी से परेशान होने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। लेकिन एक-दो दिन में फिर से बारिश होगी।
मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से फिलहाल रुक-रुककर बारिश का क्रम जारी रहने की उम्मीद है। अगले 24 घंटे के दौरान शहर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









