जीवात्मा परमात्मा का विशुद्ध मिलन ही महारास है: लाडली सरकार
Aug 29 2024
ग्वालियर। गंगादास की शाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर स्वामी रामसेवक दास महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा में लाड़ली सरकार ने महारास की कथा का सुन्दर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जीवात्मा ओर परमात्मा का विशुद्ध मिलन ही महारास है उन्होंने बताया की महारास में उन्ही गोपियों को प्रवेश मिला जिनका प्रभु ने चीर हरण आवरण भंग किया था।
उन्होंने बताया की माया बड़ी प्रबल है माया का पर्दा तो केवल जगतपति परमात्मा के द्वारा ही हटाया जा सकता है किसी अन्य में यह सामर्थ नहीं है इसलिए हर जन मानुस को प्रभु से यह प्रार्थना करनी चाहिए कि हम पर अपनी कृपा करें। जैसे गंगा की धारा हिमालय से निकल कर समुद्र में नहीं मिल जाती तब तक उसे चेन नहीं मिलता उसी प्रकार जीवात्मा जब तक परमात्मा को प्राप्त नहीं कर लेती उसे भी चेन नहीं आता। परमात्मा का प्रेम रूपी मिलन ही महारास है आगे के प्रसंग में कंस वध की कथा सुनाई भगवान ने कंस का वध करके सभी मथुरा वासियों को भय मुक्त किया एवं ठाकुर जी के विवाह की सुन्दर कथा सुनाई भगवान का विवाह भगवती रुक्मणि के साथ बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









