दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर का पूल पर डिस्को सांग पर हुआ कपल मस्ती डांस

Aug 28 2024

ग्वालियर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, ग्रेटर ग्वालियर का पारिवारिक मिलन समारोह पिकनिक पूल मस्ती का आयोजन डबरा स्थित आरसी रिसोर्ट मे किया गया, जिसमें की 300 के लगभग पारिवारिक सदस्यों ने पूल मस्ती का आनंद लिया।
इस अवसर पर महिला पुरुषो और बच्चों के लिए अलग अलग मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया। फुल मस्ती में संस्था की सदस्यों ने डिस्को सॉन्ग पर कपल डांस किया। सभी सदस्यों ने सुबह का जायकेदार नाश्ता दोपहर मे चटपटी चाट और शाम को स्वादिष्ट दालबाटी का आनंद लिया।
इस अवसर पर ग्रुप के पारस जैन, अनुपम जैन, अंबरीश जैन, आशीष जैन, अमित भंडारी, संजय चौधरी, मुकेश जैन, आशीष जैन, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।