मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था में लगे 3 हजार जवान

Aug 28 2024

ग्वालियर के कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने आ रहे अतिथियों के लिए फूलप्रूफ सिक्युरिटी सिस्टम बनाया गया है। जिसके तहत तीन हजार जवान व अफसर सुरक्षा व्यवस्था में लगाते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। इसके साथ ही सीनियर ऑफिसर्स लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिससे चूक की कोई गुंजाइश नहीं रहे।
गौरतलब है कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए देश-विदेश से उद्योगपति ग्वालियर आए। जिनकी सुरक्षा के मद्देनजर एक दिन पूर्व ही जिले के बॉर्डर सील कर दिए गए थे। वहीं कार्यक्रम तक पहुंचाने वाले पूरे मार्ग से लेकर आयोजन स्थल व इन उद्योगपतियों के ठहरने वाले होटल्स तक हथियारबंद जवानों को तैनात किया गया। इस आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था में तीन एएसपी, 10 सीएसपी-डीएसपी व 20 टीआई सहित 500 जवान तैनात किए गए हैं। जिनमें जिले के पुलिस बल के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स भी शामिल है। वहीं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम से अफसर पूरी स्थिति पर सतत नजर बनाए हुए थे।